उत्तराखंड
रात में सड़क पर घूम रहे सात छात्रों को हिरासत में लिया

ऑपरेशन प्रहार के तहत क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे सात छात्रों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अनावश्यक भीड़भाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18-19 मई की रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान देर रात बिना किसी स्पष्ट कारण सड़कों पर घूम रहे युवकों को रोका। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि सभी युवक छात्र हैं और विभिन्न हॉस्टल व किराये के कमरों में रह रहे थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में अनावश्यक आवागमन रोकने के उद्देश्य से सातों के खिलाफ कार्रवाई की।




