Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में कल रूट रहेंगे डायवर्ट, ये ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें

विधानसभा सत्र के दौरान हर संभावित जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।विधानसभा सत्र के लिए दून पुलिस ने शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 28 अप्रैल से सत्र की समाप्ति तक लागू रहने वाले इस प्लान के तहत यातायात और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बैरियर प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जुलूस प्रदर्शन के लिए भी पुलिस ने खास योजना बनाई है।पुलिस के अनुसार प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे, जहां से यातायात की निगरानी और नियंत्रण किया जाएगा। सत्र के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।विधानसभा सत्र के दौरान हर संभावित जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button