Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मोबाइल की दुकान में घुसे पंजाब के दो पर्यटक रंगेहाथ गिरफ्तार, पैसे खत्म होने पर बनाई चोरी की योजना

मसूरी में मोबाइल की दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे पंजाब के दो पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे खत्म होने के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी।ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस ने मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मॉल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए।एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मॉल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button