Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

प्रेमनगर में निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाने से एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फेस्ट के दौरान शुक्रवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। अनुमति निरस्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र परिसर के बाहर एकत्र हो गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ी और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया और छात्रों को छात्रों को समझने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया।छात्रों को पीटने के वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की विभागीय जांच और दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाने से एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button