Home Tuition in Dehradun
Uncategorizedउत्तराखंड

आपदा प्रबंधन ने जिलों को सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

देहरादून। मौसम विभाग के जारी ऑरेंज अलर्ट और रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सचिव ने ऑरेज अलर्ट के मद्देजर जिलों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
सचिव आपदा प्रबंधन सुमन ने बताया कि मौसम विभाग के सोमवार, मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल लोगों तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें। सभी जिलों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए।मौसम के अनुरूप हो हेलिकाप्टर सेवाओं का संचालन
चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह मौसम की स्थिति के अनुरूप ही किया जाए। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए उड़ानों का संचालन स्थगित रखा जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button