Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

महिला यात्री के गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा, डंडे से युवकों के मछलियां मारने पर आक्रोश

हरिद्वार गंगा में एक महिला यात्री के कुत्ते को नहलाने पर हंगामा हो गया। देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो महिला भी लोगों से उलझ गई। वहीं दूसरी तरफ कुछ युवक डंडे से मछलियों को मारते दिखे। घटनाओं ने धार्मिक संगठनों में नाराजगी बढ़ा दी है।कुंभ के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, धर्मनगरी हरिद्वार में कई धार्मिक व्यवस्था और उसको लेकर बने नियमों को भी तोड़ा जा रहा है। इन्हीं में एक अव्यवस्था ऐसी भी सामने आई कि एक महिला ने हर की पैड़ी घाट के पास अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया। वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में कुछ युवक डंडे से मछलियां मारते हुए देखे गए। इन घटनाओं को लेकर कई संगठनों में गहरा आक्रोश है।बता दें कि हरिद्वार को शराब, मांस और अन्य व्यसनों से दूर रखने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली से आईं महिलाएं खुद नहाने से पहले अपने कुत्ते को नहलाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान महिला की व्यवस्थापकों से झड़प भी हुई, लेकिन उसने कुत्ते को नहलाया और चेतावनी दे डाली कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह घटन हरकी पैड़ी घाट के पास हुई, जिसको लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button