Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कुख्यात अकरम एनकाउंटर मामला; डीएम ने दिए मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश

मुठभेड़ में मारे गए अकरम के परिजनों ने भी मजिस्ट्रियल जांच की मांग उठाई थी जिसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी किया।प्रेमनगर इलाके में गत 30 अप्रैल की रात मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी अकरम के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अकरम के परिजनों ने भी मजिस्ट्रियल जांच की मांग उठाई थी जिसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी किया।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस जांच की निगरानी एसपी सिटी हरिद्वार करेंगे। वहीं, सीओ सिटी हरिद्वार को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों जांचों के जरिये मुठभेड़ की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता की पड़ताल की जाएगी। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौड़ भी घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ठेकेदार से करीब दो लाख रुपये की लूट की थी और उसे गोली मारकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो अकरम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और अकरम मारा गया।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button