Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पछवादून में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर; घर की दीवार तोड़ी, फैक्ट्री से टकराया डंपर

खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पछवादून क्षेत्र में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर जारी है। सोमवार और रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में एक घर और एक फैक्ट्री की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।सोमवार दोपहर सेलाकुई के हरिपुर में खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक नंद किशोर भट्ट ने बताया हादसे के समय उनका परिवार घर के भीतर था। घटना से कुछ देर पहले बच्चे आंगन से अंदर चले गए थे। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी को कोई चोट नहीं आई। वाहन की गति इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।उधर रविवार देर रात करीब 1.30 बजे सेलाकुई में एक और घटना हुई। एक डंपर अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया। डंपर ने पोल को तोड़ते हुए पास की एक फैक्ट्री की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button