Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

महंगाई का एक और झटका, आज से दो से चार रुपये तक महंगा हुआ आंचल का दूध

दूध खरीदने के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, डेयरी के अन्य उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।प्रदेश में आंचल का दूध आज से दो से चार रुपये महंगा हो जाएगा। उत्तराखंड कॉपरेटिव डेरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा के मुताबिक दूध के अलावा किसी अन्य उत्पाद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि दूध की प्रतिदिन एक लाख 80 हजार लीटर की आपूर्ति की जाती है। जिसका विभिन्न जिलों में अलग-अलग मूल्य है। कुछ जिलों में फुल क्रीम दूध 74 तो कुछ में 76 रुपये किलो है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button