Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था

खानपुर विधायक के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष की मुहर लगने का इंतजार है। इस्तीफा सौंपने के बाद से अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अध्यक्ष ने कहा है कि परीक्षण के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मंजूरी का इंतजार है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने इस्तीफा सौंपा था।

विधायक उमेश कुमार ने 28 अक्ततूबर 2026 को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जनहित, हरिद्वार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सदन में विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। वे जन मुद्दों पर विपक्ष के आंदोलनों में साथ रहे, लेकिन उनके मुद्दों पर समर्थन नहीं मिला।बता दें कि विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने जन निर्माण पार्टी पंजीकृत कराई है और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा है। 2027 का विधानसभा चुनाव जन निर्माण पार्टी से लड़ सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस्तीफे को स्वीकार करने से पहले परीक्षण किया जाता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button