Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

25 नवंबर से शुरू होंगे 1694 पदों पर  पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के 1694 पदों पर भर्ती के लिए 25 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग, जनवरी में इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर अप्रैल में लिखित परीक्षा कराएगा। खास बात यह भी है कि पांच साल के भीतर नौकरी छोड़ने पर कांस्टेबल व फायरमैन को प्रशिक्षण का खर्च देना होगा।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन 28 से 30 दिसंबर के बीच कर सकेंगे। आयोग ने जनवरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की है। इसके बाद अप्रैल में लिखित परीक्षा कराने की योजना है। ये सभी भर्तियां 12वीं के स्तर की हैं। शारीरिक दक्षता के अलग-अलग मानक हैं, जो विज्ञापन में विस्तार से दिए गए हैं। पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइटपुलिस कांस्टेबल, पीएसी आईआरबी कांस्टेबल, अग्निशामक को अंतिम रूप से चिकित्सकीय परीक्षण में सफल होने के बाद इस आशय का पत्र देना होगा कि चयन होने के बाद वे अनिवार्य रूप से पांच साल तक सेवा में रहेंगे। अगर इससे पूर्व इस्तीफा दिया या उनके अनुरोध पर किसी दूसरी सेवा के लिए कार्यमुक्त किया गया तो नियमानुसार प्रशिक्षण में होने वाला खर्च, भुगतान किया गया स्टाइपेंड, वेतन की राशि का भुगतान उन्हें पुलिस विभाग को करना होगा। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि यह नियम पुराना है लेकिन फिलहाल केवल इन्हीं पदों पर लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button