उत्तराखंड
अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार

आशंका जताई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया है।रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी सामने आई है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए एक संदिग्ध सॉल्वर को पकड़ा गया है, जिसके तार हरियाणा से जुड़े होने का खुलासा हुआ है।




