उत्तराखंड
विकास योजनाओं के लिए 50 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। चंपावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप द्वितीय के छह आवासों, चाहरदीवारी के निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। नैनीताल जिले में फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के आठ व टाइप चतुर्थ के चार आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड़, चंपावत के थाना रीठा साहिब में टाइप द्वितीय के छह व टाइप-तृतीय का एक आवास के निर्माण के लिए 3.47 करोड़ की मंजूरी दी।मुख्यमंत्री ने मौलेखाल बाजार अल्मोड़ा में पार्किंग के निर्माण के लिए 5.91 करोड़, चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र-थराली के तहत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत दी।




