Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मानसून की विदाई से पहले जमकर बरसे मेघ, दो दिन की बारिश ने दस साल की ठंड का रिकॉर्ड तोड़ा

सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम में आई इस अचानक ठंडक ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। बीते शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रविवार देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा।मानसून की विदाई से पहले दो दिन की लगातार बारिश ने सितंबर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लगातार बारिश से तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई और देहरादून में ठंड ने सितंबर के पिछले दस साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। न्यूनतम तापमान गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दिन के तापमान में भी करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम में आई इस अचानक ठंडक ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। बीते शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रविवार देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ती चली गई। शाम होते-होते ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ गया। सामान्य तौर पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में जहां दिन में गर्मी और उमस महसूस होती है, वहीं इस बार मौसम का मिजाज इसके बिल्कुल उलट नजर आया। इस साल भी सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई थी तो गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किबारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी अचानक गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया। लगातार बारिश के चलते दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए और लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री गिरावट के साथ 21.1 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते दस वर्षों के आंकड़ों की बात करें तो सितंबर में कभी भी न्यूनतम पारा इतने नीचे दर्ज नहीं किया गया। साल 1982 में 22 सितंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया था यह अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button