Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सीबीआई ने घूस मांगने पर बैंक मैनेजर सहित तीन को किया गिरफ्तार, लोन पास करने के बदले मांगी रकम

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक के शाखा प्रबंधक और निजी व्यक्ति ने 1.80 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी और वितरण के बदले कुल रकम का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी।नौ लाख रुपये घूस मांगने पर सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने बुधवार देर शाम एक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। सीबीआई ने ये कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में की है।सीबीआई के अनुसार, 18 नवंबर को क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक प्रेम रंजन और तीन निजी व्यक्तियों नरेंद्र आर्य, नीरज राय और अशरफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीनों निजी व्यक्ति बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बैंक में संपत्ति के एवज में 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले आरोपियों ने लोन की पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे। इसके बाद शेष 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के बिना तारीख के दो चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही।पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक के शाखा प्रबंधक और निजी व्यक्ति ने 1.80 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी और वितरण के बदले कुल रकम का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी।नौ लाख रुपये घूस मांगने पर सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने बुधवार देर शाम एक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। सीबीआई ने ये कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में की है।सीबीआई के अनुसार, 18 नवंबर को क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक प्रेम रंजन और तीन निजी व्यक्तियों नरेंद्र आर्य, नीरज राय और अशरफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीनों निजी व्यक्ति बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बैंक में संपत्ति के एवज में 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले आरोपियों ने लोन की पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे। इसके बाद शेष 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के बिना तारीख के दो चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button