Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

प्रयागराज कुंभ में बिछड़े सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक के पिता कलियर में भीख मांगते दिखे, दो साल बाद मिले

दो साल से परिवार से दूर एक बुजुर्ग की जिंदगी दरगाह परिसर में भीख मांगकर गुजर रही थी। एक सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी और पूछताछ ने ऐसी कहानी सामने ला दी, जिसने सभी को भावुक कर दिया।प्रयागराज कुंभ मेले में परिवार से बिछड़े सीआईएसएफ में तैनात उपनिरीक्षक के पिता दो साल बाद पिरान कलियर में मिले। बुजुर्ग कलियर शरीफ दरगाह परिसर में जूता स्टॉल के पास लोगों से खाने-पीने की चीजें और पैसे मांगकर गुजारा कर रहे थे। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी तो पूछताछ में उनकी आपबीती सामने आई।

इसके बाद एएचटीयू हरिद्वार और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार पुलिस से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया। वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही सीआईएसएफ में तैनात बेटा भावुक हो उठा। सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार पहुंचे और दो साल बाद पिता को अपने साथ ले गए।एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान कलियर शरीफ दरगाह परिसर में पुलिसकर्मी मुकेश कुमार को करीब 65 वर्षीय एक बुजुर्ग लोगों से खाने-पीने की चीजें और पैसे मांगते हुए मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुद को बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र का निवासी बताया। बुजुर्ग ने बताया कि वह प्रयागराज कुंभ मेले में गांव के लोगों के साथ स्नान करने गए थे, जहां परिजनों से बिछड़ गए थे। इसके बाद से ही भटक रहे हैं। उसके बाद वह कलियर पहुंच गया।और भींख मांगकर अपना गुजारा करने लगा।बुजुर्ग की बात सुनकर एएचटीयू और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के कुटुंबा थाना पुलिस से संपर्क किया। बुजुर्ग का नाम और फोटो भेजकर उनकी पहचान की पुष्टि कराई गई। स्थानीय पुलिस के माध्यम से उनके परिजनों तक संपर्क किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल पर बुजुर्ग की उनके बेटे अंकित से बात कराई गई। स्क्रीन पर पिता को देखते ही बेटा भावुक हो गया और रोने लगा। उसने बताया कि उसके पिता दो साल पहले प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे और वहीं से लापता हो गए थे। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था, लेकिन कोई जानकारी नही मिल पा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button