Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पंचूर की भावुक विदाई की कहानी: जब योगी बने बेटे को मां ने भिक्षा में दिया था चावल, फल और सिक्के, खास थे वो पल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी के जीवन का एक ऐसा ही भावुक प्रसंग है जो आज मां के निधन के बाद और भी मार्मिक हो गया है।कुछ रिश्ते वक्त और दूरियों से कभी खत्म नहीं होते। मां और बेटे का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। बेटा चाहे कितनी ही ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, मां के लिए वह हमेशा उसका बच्चा ही रहता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी के जीवन का एक ऐसा ही भावुक प्रसंग है जो आज मां के निधन के बाद और भी मार्मिक हो गया है। ये बात उस दिन की है जब योगी आदित्यनाथ संन्यास ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे।वर्ष 1993 में घर छोड़कर गोरखपुर आए अजय सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी 1994 को संन्यास की दीक्षा ग्रहण की और योगी आदित्यनाथ बन गए। इसके करीब चार वर्ष बाद जब वह संन्यासी के रूप में अपने गांव लौटे तो उनका उद्देश्य परिवार के साथ समय बिताना नहीं बल्कि संन्यास परंपरा के एक महत्वपूर्ण विधान को पूरा करना था।उन्हें अपने माता-पिता से संन्यासी के रूप में भिक्षा लेनी थी। घर के आंगन में जब संन्यासी बेटे के सामने मां आईं तो भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां ने अपने बेटे को भिक्षा स्वरूप चावल, फल और सिक्के दिए। यह भिक्षा देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मां का मन बेटे को दोबारा दूर भेजने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की और वापस न जाने की गुहार लगाई।मां की ममता और संन्यासी बेटे के संकल्प के बीच एक भावुक पल ठहर गया। योगी आदित्यनाथ ने मां से कहा था, ‘मां-मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा लेने आया हूं।’ ये कुछ शब्द थे लेकिन इनके पीछे एक मां की ममता और बेटे के संन्यासी जीवन का कठोर संकल्प छिपा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button