Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कंटेनर से आ रही थीं अजीबगरीब आवाजें, पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश

एक कंटेनर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल, कंटेनर से अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं। किसी को पता नहीं था कि आखिर उसके अंदर क्या है?

कभी-कभी छोटी सी गलती भी लोगों को भारी पड़ जाती है। इसकी वजह से जान भी खतरे में आ जाती है। इसके बाद सिर्फ पछतावा होता है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक कंटेनर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल, कंटेनर से अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं। किसी को पता नहीं था कि आखिर उसके अंदर क्या है? 

जब उस केंटनर को खोला गया, तो लोग हैरान हो गए। इसके अंदर एक महिला थी, जो उसमें फंसी हुई थी। यह महिला करीब एक हफ्त पहले लापता हो गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला अमेरिका का है। गुरुवार को महिला कंटनेर में मिली थी। अपने बेटे को लेने गई महिला वापस घर नहीं लौटी। महिला के साथ करने काम करने वाले शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की और आसपास की जगहों की जांच करने के बाद पोस्टर लगा दिया। 

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला कंटेनर के अंदर बंद मिली है। महिला कंटेनर के दरवाजे को पीट रही थी। किसी उसकी आवाज सुनी और वहां जाकर देखा। महिला का नाम लोपेज है, जिसने बताया कि उसे नहीं पता कि वह कंटेनर में कैसे बंद हुईं और वह किन परिस्थितियों में यहां फंसी।

पुलिसा अब इस बात का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। कोकोआ पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी को इस बारे में जानकारी मिले, तो वो इस जानकारी उनके फोन नंबर दें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button