Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चार माह चलता है हरिद्वार कुंभ, 2027 की तैयारियां शुरू’; उत्तराखंड सरकार ने संवाद में बताए लक्ष्य

देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कुंभ 2027 पर चर्चा की। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम भी शामिल हुए। नितिन गौतम ने प्रयागराज कुंभ में 70 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का उल्लेख किया। देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कुंभ 2027 पर चर्चा की। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन मंच पर पहुंचे। उनके साथ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम भी शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अमर उजाला संवाद में कहा कि हरिद्वार की आबादी चार से पांच लाख है। हरिद्वार कुंभ चार महीने का होता है। बाकी सभी कुंभ एक से डेढ़ महीने के होते हैं। इस चार महीने के दौरान हमें 20 से 25 लाख की आबादी की व्यवस्था करनी होती है। अमृत स्नान के दिन ये संख्या डेढ़ से दो करोड़ हो जाती है। इन सबकी व्यवस्था को लक्ष्य रखकर हम तैयारी करते हैं।मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि हरिद्वार में चार महीने का कुंभ होता है। बाकि तीन जगह जो कुंभ होता है वो एक से डेढ़ महीने का होता है। इन चार महीने में हमें 20 से 25 लाख की आबादी की व्यवस्थान करनी होती है। अमृत स्नान के दिन यह संख्या डेढ़ से दो करोड़ हो जाती है। इन सबकी व्यवस्था को लक्ष्य  रखकर हम तैयारी करते हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि सर्वप्रथम तो पूरे अमर उजाला को बधाई देना चाहता हूं , इस तरह के संवाद को आयोजित करने के लिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 2027 में जनवरी से अप्रैल के बीच में कुंभ का आयोजन होना है। मैं सिर्फ ये बताना चाहूंगा कि कुंभ है क्या। कुंभ के बारे में सब सामान तौर पर हम जानते हैं। चार जगह कुंभ होता है। कुंभ क्या है और किसको कुंभ कहते हैं तो मृत्यु से अमृत तक का जो पराक्रम है वो कुंभ होता है। बुराई से अच्छाई की ओर, पाप से पुण्य की ओर। ये जो पराक्रम है ये वास्तव में कुंभ होता है। कुंभ का जो आयोजन है ये शाश्वत काल और सनातन काल से चला आ रहा है। इसमें सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ये संगम है। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button