Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

राजधानी दून में निकली तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति में नगरवासियों ने किया कदमताल

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला शहर के नागरिकों के साथ मनाया। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में आज 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर अमर उजाला ने शहर के लोगों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापार संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं ने भागीदारी निभाई।स्वतंत्रता दिवस से पहले दून देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा पद यात्रा ने आजादी के जश्न में रंग भरा। पदयात्रा परेड ग्राउंड से एश्लेहॉल चौक होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। पदयात्रा में बच्चों का अलग-अलग परिधान खास आकर्षण रहा। इसके साथ ही भारत मां के रूप में दून की बेटी सदैव देश से प्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान और शौर्य का संदेश बनी।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए लोग पारंपरिक भारतीय परिधान में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में सराबोर महापुरुषों, भारत माता आदि के खास रूप में सजकर आने वाले बच्चों को अमर उजाला की ओर से विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button