Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

यमुनोत्री की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान

आंध्र प्रदेश से आए यात्री की यमुनोत्री धाम के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, धाम की यात्रा के दौरान अब तक 28 यात्रियों की जान जा चुकी है। 

जानकारी के अनुसार, ईष्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश निवासी पौटनौरी सूर्यनारायण(75) अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। यमुनोत्री धाम के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button