देहरादून एयरपोर्ट रोड: हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा

सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट के हमले के बाद किनारे गिर गया। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरा और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ गया।देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में युवक की जान बच गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरता है और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर जंगल में प्रवेश कर जाता है।वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ पल के अंतर से युवक की जान पर बन आई थी। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच इस घटना ने वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




