Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।यात्रा के शुरुआत में धामों में भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला था। खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित रही। चारधाम यात्रा में पहली बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में 48 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड कायम किया है। अब शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button