Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड का रुद्रपुर देश की सबसे क्लीन हिमालय सिटी, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ऊधम सिंह नगर जिले के दो शहर रुद्रपुर और काशीपुर का डंका रहा। रुद्रपुर क्लीन हिमालय सिटी में देश में पहले नंबर पर रहा।स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। रुद्रपुर को क्लीन हिमालय सिटी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया गया। बता दें कि 2011 की जनगणना के मुताबिक, रुद्रपुर की आबादी करीब 1.41 लाख थी, जो 2026 के अनुमान के अनुसार बढ़कर लगभग 2.09 लाख हो गई है।

काशीपुर फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड

वहीं, ऊधम सिंह नगर जिले के ही काशीपुर शहर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड का पुरस्कार अपने नाम किया है। काशीपुर की इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मेयर दीपक बाली ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button