Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

जेनी ने हाल ही में हरक सिंह रावत के खिलाफ वर्ष 2003 से जुड़े आरोपों को लेकर शिकायत दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ वंदना वर्मा को सौंपी है।पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी सीओ डोईवाला वंदना वर्मा ने इस संबंध में पूर्व में हुई जांच से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जेनी की ओर से पूर्व में लगाए गए आरोपों पर सीबीआई ने क्या जांच की थी और उसमें क्या तथ्य सामने आए थे। पूर्व में इस मामले की सीबीआई जांच हो चुकी है।पुलिस जांच में पूर्व की शिकायत और उस पर हुई सीबीआई जांच को भी महत्वपूर्ण मान रही है। इसी के चलते सीबीआई से संबंधित पत्रावलियां मांगी गई हैं, ताकि नई शिकायत में लगाए गए आरोपों का पुराने तथ्यों से मिलान किया जा सके। इसके अलावा पुलिस अन्य राज्यों में जैनी से संबंधित दर्ज मामलों की जानकारी भी जुटा रही है। संबंधित राज्यों से मुकदमों और जांच की स्थिति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच अधिकारी वंदना वर्मा का कहना है कि फिलहाल मामले से जुड़े दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड एकत्र किए जा रहे हैं। सभी तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से जांच हो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button