Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

बारिश की बेरुखी से नवंबर में गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं।बारिश नहीं होने से नवंबर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर इस महीने ठंड का असर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे बारिश की बेरुखी को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होने से लोग सर्दियों की पूरी दस्तक का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकाें के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।इसके बाद 24 से 28 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 27.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। उधर इस महीने बारिश का आंकड़ा सामान्य से 49 फीसदी नीचे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button