Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल

दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त होने से कंफर्म टिकट होना मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों के सामने समस्या है। परेशान होकर यात्रियों को देहरादून से हवाई और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।गर्मियों की छुट्टी और शादी समारोह सीजन व अन्य जरूरी कामों के लिए यात्रियों ने रेलवे सफर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट रुड़की से मुश्किल हो गया है। यात्री स्टेशन और ट्रेवल एजेंसी पर कंफर्म टिकट कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, लखनऊ सुपरफास्ट आदि ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है।गर्मी में परिवार के साथ समय बिताने और दूर-दराज में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह व अन्य जरूरी कामों को निपटाने के लिए यात्रियों ने ट्रेनों का रुख कर लिया है। रोजाना रुड़की के रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर लाइन लग रही है। यहां पहुंचकर यात्रियों को पता चल रहा है कि दो माह तक कंफर्म टिकट मुश्किल है। यात्री टिकट करा रहे हैं और उन्हें 50 से अधिक वेटिंग के टिकट मिल रहे हैं।रुड़की से करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तक जाने वाली करीब 10 से अधिक ट्रेनों में स्थिति कंफर्म सीट मिलने की नहीं है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजू का कहना है कि स्कूल, कॉलेज में गर्मी की छुट्टी और शादी समारोह सीजन के लिए आम दिनों के मुकाबले अब दो माह के लिए ट्रेनों में यात्री टिकट सीजन शुरू हो गया है। कंफर्म टिकट मुश्किल हो गए हैं। ट्रेनों की स्लीपर सीट में भी कंफर्म टिकट नहीं हो पा रहे हैं।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button