Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

‘तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती’; आकाश ने दी थी धमकी, फिर छीन ली जिंदगी

आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। फिर गुंजन की जिंदगी छीन ली।

तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती… फिल्म में यह डायलॉग बेशक मनोरंजन के लिए था लेकिन आकाश ने इसी तरह फिल्मी स्टाइल में गुंजन को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस को दी तहरीर में गुंजन के भाई अंश श्रीवास्तव ने इसका जिक्र किया है। पुलिस ने आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मृतका गुंजन श्रीवास्तव के भाई अंश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन मच्छी बाजार की एक दुकान में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थी। वहीं पर आरोपी आकाश उर्फ गोलू की दुकान थी।आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा।

गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता थागुंजन को उसकी हकीकत पता चल गई थी कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर उसने साफ इन्कार कर दिया मगर आकाश बाज नहीं आया। वह लगातार उसे धमकियां देता रहा। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस को शिकायत भी की थी। बता दें कि आकाश ने मच्छी बाजार के पास सोमवार सुबह 10 बजे 23 वर्षीय गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार में हत्या कर दी थी। पुलिस ने आकाश को थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button