
सीएम धामी आज दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी का अप्रैल में उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।
कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि अभी सीएम का केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है।




