डीएम ने संभाली कमान, देर शाम धाम पहुंचकर की समीक्षा बैठक, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

केदारनाथ यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। देर रात केदारधाम पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मोर्चा संभाला। देर शाम वह केदारधाम पहुंचे और वहां पहुंचते ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया और अधिकारियों के अनुभव सुने।बैठक में यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा को और अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य और विनम्र व्यवहार रहने के लिए कहा।




