वीकेंड पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव तो रूट होंगे डायवर्ट

वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों को मसूरी भेजने के लिए दो प्लान हैं। प्लान ए के तहत वाहनों को डाटकाली–आरटीओ चेकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-आईएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट ज्यूड चौक–कमला पैलेस–बल्लीवाला फ्लाई ओवर–बल्लूपुर-कैन्ट तिराहा–सप्लाई डिपो-जोहडी तिराहा–पुरकुल गांव तिराहा–कुठालगेट के रास्ते मसूरी भेजा जाएगा। प्लान बी के तहत ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा-सेन्ट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लूपुर चौक-कैंट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गांव-किमाडी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे। दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को चकराता भेजने के लिए डाटकाली–आरटीओ चैकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा–जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक–नया गांव–सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर–लांघा रोड़-चकराता रूट निर्धारित है।ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी आने वाले वाहनों के लिए थानो रोड, सहस्त्रधारा, आईटी पार्क और किर्शाली चौक होते हुए रूट निर्धारित किए गए हैं। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर डोईवाला, नेपाली फार्म और भानियावाला के रास्तों से डायवर्जन किया जाएगा। वापसी के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, जिससे मसूरी से हिमाचल, आशारोड़ी, ऋषिकेश और हरिद्वार जाने वाले वाहनों को सुगमता मिल सके



