Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडराजनीति

चुनाव से पहले बाहरी भाजपा नेताओं की उत्तराखंड में आहट; कई चारधाम यात्रा के बहाने भी पहुंचेंगे

अगली तैयारी उत्तराखंड के चुनाव की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में कई राज्यों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे भी हैं जो कि चारधाम यात्रा करेंगे और प्रदेश का राजनीतिक मिजाज भी भांपकर जाएंगे।पांच राज्यों में चुनाव के बाद अब भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राज्य स्तर के दो सर्वे के अलावा केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से भी राज्य में लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे राज्यों के नेताओं की उत्तराखंड में आहट होने लगी है, जो कि धीरे-धीरे और बढ़ेगी।भाजपा ने उत्तराखंड के नेता-कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में प्रचार में लगाया था। इनमें कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने तो करीब एक साल तक वहां काम किया। वहीं, युवा मोर्चा समेत कई अन्य पदधिकारियों को पश्चिमी बंगाल के चुनाव में भेजा गया था। राजस्थान के विधायकों का पूरा दल बंगाल चुनाव में भेजा गया था। कई अन्य राज्यों के सांसद, मंत्री, विधायक इन राज्यों में जुटे थे।अब अगली तैयारी उत्तराखंड के चुनाव की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में कई राज्यों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे भी हैं जो कि चारधाम यात्रा करेंगे और प्रदेश का राजनीतिक मिजाज भी भांपकर जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी प्रदेश में अलग सर्वे कराएगा। इससे तस्वीर और साफ हो सकेगी। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी विधायकों की परफॉर्मेंस चेक करा रहा है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button