Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडक्राइम

बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को थे बेचते

कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और सीआईयू की टीम ने 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बच्चों की चोरी कर उन्हें दो से पांच लाख रुपये में निसंतान दंपतियों को बेचता था।कार्रवाई के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी बरामद किया गया है। बुधवार की सुबह मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गिरोह का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि छह जून को बैरागी कैंप स्थित झुग्गी बस्ती निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री राधिका के अपहरण की सूचना कनखल कोतवाली में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button