सीएम सर की क्लास: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी; जिम्मेदारियां मिलेंगी, युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें

देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं।कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा।युवा- हमारे मोहल्ले में शराब की दुकान है। ऐसे में नशा कैसे रुकेगा? नशा की लत लग रही है ड्रग्स माफिया है। स्कूल के आसपास भी नशा बिकता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।




