उत्तराखंड
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले, भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है देश का युवा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि देश का युवा भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं कि हर जगह युवा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। कोई भी राज्य इससे अछूता नहीं है। सभी राज्यों में हालात एक जैसे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी चाहे झारखंड हो, उत्तराखंड हो या देश का कोई भी अन्य राज्य वह युवाओं के साथ खड़े हैं।गोदियाल ने कहा कि वे उनकी भावनाओं का समर्थन करते हैं और चाहते हैं कि सरकार पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आंदोलन कर रहे युवाओं की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करे। उनकी हमेशा से यही मांग रही है और वे लगातार युवाओं के साथ खड़े रहे हैं।




