Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे; दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत

उत्तराखंड में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई तो कहीं पर बर्फबारी ने परेशानी बढ़ाई।आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे; दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और बदरीनाथ धाम की यात्रा रविवार को दूसरे दिन भी बंद रही। बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद चारों धामों की यात्रा दो दिन (शनिवार और रविवार) के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। अब मौसम साफ होने के बाद ही चारधाम यात्रा सुचारु की जाएगी।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में करीब एक से चार फीट तक बर्फ गिर चुकी है। दूसरी ओर बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन भी अस्थायी रोक जारी रही।

बीते शनिवार से जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। इससे गंगोत्री ग्लेशियर की विभिन्न चोटियोंं सहित उच्च हिमालयी पास पर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए गए करीब 136 पर्वतारोही अपने बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंसे हैं। हालांकि प्रशासन के अनुसार ये सभी लोग सुरक्षित हैं। इन्हें निकालने के लिए टीमों का गठन कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button