Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद केंद्र सरकार से मिल रहा निरंतर सहयोग प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की उपलब्धियां उनके सामने रखीं। इसके साथ ही उन्होंने कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं में सहयोग और दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद केंद्र सरकार से मिल रहा निरंतर सहयोग प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने राज्य को बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं में छूट देने व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार के साथ सेना व आम नागरिकों के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण की स्वीकृति, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए रोड कम रेल ट्रैक टनल निर्माण, अलाइनमेंट का फाइनल लोकेशन सर्वे, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वेक्षण, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन को डबल लाइन और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने आयुष मंत्रालय के प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक संस्थान की स्थापना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में करने का अनुरोध किया। इसके अलावा कुंभ मेले के लिए 500 करोड़ रुपये, पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता के तहत 9,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने, स्मार्ट मीटरिंग एवं विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 3,436.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने, चारधाम यात्रा के प्रमुख स्थलों पर एटीसी टावर की व्यवस्था व चंपावत बाईपास के लिए 199 करोड़ की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया। कहा, 1200 करोड़ की देहरादून रिंग रोड परियोजना के अलाइनमेंट का अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रोपवे के अध्ययन व वन स्वीकृति प्रक्रिया में सहयोग, ऊर्जा, जल विद्युत एवं पेयजल परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्निर्माण कार्यों में केंद्र सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button