Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कांग्रेस ने विधानसभावार बनाई चुनावी रणनीति, 28 जून से विधानसभाओं का दौरा करेंगे वरिष्ठ नेता

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के वापस दिल्ली लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।प्रदेश कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए विधानसभा वार रणनीति बनाई है। 28 जून से पहले चरण में प्रदेश की 28 विधानसभा क्षेत्रों का पार्टी के वरिष्ठ नेता दौरा करेंगे। इस दौरान जिला, ब्लाॅक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसंवाद का प्लान बनाया गया।बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के वापस दिल्ली लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव के लिए विधानसभा वार रणनीति पर चर्चा की गई।पार्टी नेताओं ने तय किया कि पहले चरण में 28 जून से सात जुलाई तक 28 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसंवाद करेंगे। इसके अलावा भाजपा की गलत नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बनाया गया।

बैठक में प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button