Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

यह है दुनिया का सबसे महंगा आलू, कीमत जानकर घूम जाएगा आपका सिर

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर सब्जियों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। आलू सदाबहार है, क्योंकि वह किसी भी सब्जी में आसानी से घुलमिल जाता है। आलू ऐसी सब्जी है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। दूसरी सब्जियों से आलू की कीमत भी कम होती है। आलू की एक ऐसी किल्म है, जो सच में इस सब्जी को राजा की उपाधि दिलाती है। 

हम आपको आज एक ऐसी आलू की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत बाजार में 10 या 20 रुपये किलो नहीं है। इस आलू को आम आदमी नहीं खरीद सकता है, क्योंकि इसकी कीमत इतनी अधिक है। अगर कोई अपनी सैलरी से आलू खरीदना चाहता है, तो उसे लोन लेना पड़ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आलू की कौन सी किस्म है और इसकी कीमत क्या है? आइए जानते हैं इस आलू की किस्म के बारे में…

अगर आप इस आलू की कीमत के बारे में जानेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही आप कहेंगे इससे अच्छा, तो सोना खरीदना है। सबसे बड़ी बात यह है कि इतना मंहगा होने के बाद भी दुनियाभर में इस आलू की मांग है। अमीर इस आलू को बड़े शौक से खाते हैं। 

इस विदेशी किस्म का आलू को  Le Bonate के नाम से जाना है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस आलू की एक किलो की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक है। इस आलू के एक किलो की कीमत में आप 10 से 15 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। 

फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर खास तौर से इस आलू की खेती की जाती है। रेतीली मिट्टी पर इसकी खेती होती है। समुद्री शैवाल इसके खाद के काम आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर के जमीन पर ही की जाती है। यह आलू की किस्म सिर्फ इसी द्वीप पर उगाई जाती है और बाजार में सिर्फ 10 दिन के लिए मिलता है। इसकी वजह से यह इतना महंगा बिकता है। 

बताया जाता है कि इस आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका छिलका भी फायदेमंद होता है। इस आलू को खाने वाले बताते हैं कि इसमें नींबू, नमक और अखरोट का मिलाजुला स्वाद आता है। खासतौर इस आलू से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button