Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी कला से जीता शिवभक्तों का दिल, तबले पर बजाया महादेव का डमरू और किया शंखनाद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह वीडियो प्रसिद्ध भारतीय तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का है। इस वीडियो में अपनी कला से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसमें उस्ताद जाकिर हुसैन भगवान शिव के डमरू को तबले पर कुशलतापूर्वक बजा रहे हैं और तबले से ही वह गणों के शंखनाद की ध्वनि उत्पन्न कर रहे हैं। 

जाकिर हुसैन का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स शेयर किया गया है। प्रियंका नाम की एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, दैवीय आशीर्वाद से तबले पर पूरी तरह से निपुणता। 

जाकिर हुसैन की अद्भुत तबला प्रस्तुति की गूंज सोशल मीडिया पर दिख रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। लोगों ने उनको कुशल और कलात्मक बताया है और उनकी तारीफ की है। इसके साथ ही कुछ 

एक यूजर का कहना है कि बिल्कुल मंत्रमुग्ध करने वाला, तो वहीं दूसरे शख्स ने भारतीय संस्कृति और संगीत में उस्ताद जाकिर हुसैन के योगदान पर गर्व व्यक्त किया। एक यूजर ने प्रेरणा देने वाला बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button