Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के यात्री की मौत, जानकीचट्टी में बिगड़ी थी तबीयत

मध्यप्रदेश से आए 60 वर्षीय यात्री की पैदल यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की शुक्रवार को मौत हो गई। यात्री की जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन फानन यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि देर शाम मध्यप्रदेश के योगेन्द्र कुमार साडिल्य(60) को अचेतावस्था में अस्पताल लाया गया था। तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने यात्री का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button