Home Tuition in Dehradun
देश विदेश

पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे का फोकस ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना हैदौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘दोनों नेता द्विपक्षीय ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यह साझेदारी मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के महत्वपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।’प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहेगा। इस दौरान एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यूएई में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए इस दौरे में वहां रहने वाले भारतीयों के हितों और सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छह दिनों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे यूएई के अलावा नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button