Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल सवाय

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में होने जा रही है। इसके शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेंगे। शादी के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। विभिन्न प्रकार की लाइट होटल में लगाई गई है। होटल प्रबंधन उनकी शादी की तैयारी में दिनरात जुटा है ।

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह परिवार सहित 12 मार्च को मसूरी पहुंच रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमान 13 मार्च मसूरी पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, होटल में 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में आयोजित होंगी। शादी की तैयारी पहाड़ों की रानी मसूरी के होटल द सवाय में जोर शोर से चल रही है। कुलदीप और वंशिका सिंह की शादी के लिए मसूरी का ऐतिहासिक होटल सवाय के करीब 80 कमरे बुक किए गए है।

दो दिन पर्यटकों की होटल में एंट्री बंद

शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button