विभागों में होंगे बंपर तबादले, कर्मचारियों-अधिकारियों के ट्रांसफर में अब एक दिन शेष, सूची तैयार

उत्तराखंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के बंपर तबादलों के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है। शासन की ओर से दिए गए अतिरिक्त 20 दिनों के समय के बाद भी कई विभागों में तबादला प्रक्रिया अंतिम रूप ले रही है। 30 जून तक कई विभागों में बड़े स्तर पर तबादलों के आदेश जारी हो सकते हैं।प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए अब एक दिन शेष है, इसमें बंपर तबादले होंगे। शासन पहले ही इसके लिए विभागों को 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। हालांकि कुछ विभाग अब भी समय पर तबादले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना हुआ है। इस एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी हुई है। इसके तहत हर साल मार्च में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। जबकि 10 जून तक सभी विभागों में तबादलों का आदेश जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस तबादला सत्र 2026-27 मेें कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया को तबादला एक्ट के तहत समय पर पूरा नहीं कर पाए। यही वजह रही कि विभागों ने कार्मिक विभाग से इसके लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा।विभागों के अनुरोध पर शासन तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। शासन के आदेश के मुताबिक 30 जून तक तबादले कर लिए जाएं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे के मुताबिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए विभाग की पूरी लिस्ट तैयार है, जल्द ही तबादलों के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग की ओर से भी तबादलों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे 30 जून को जारी किया जाएगा। वन विभाग में भी कुछ अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। आयुवैदिक सहित कुछ अन्य विभागों में भी बंपर तबादले होने हैं




