Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हरिद्वार रामशंकर हत्याकांड अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून में दर्ज हुई एफआईआर

घटना आठ दिसंबर 2024 की है। रामशंकर उस दिन घर से अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन रामशंकर के पिता की शिकायत पर खानपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की थी। दिसंबर 2024 में हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में चंद्रपुरी गांव निवासी रामशंकर की हत्या की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की देहरादून शाखा में सोमवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक रामशंकर की पत्नी की याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने माना था कि खानपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरती है।बिना फॉरेंसिक जांच के ही चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इसके अलावा दो महत्वपूर्ण आरोपियों की जांच भी नहीं की गई जिनका नाम आरोपपत्र से निकाल दिया गया। यही नहीं घटना में इस्तेमाल हुई कार का रूट ट्रैक और फॉरेंसिक जांच भी नहीं की गई। घटना आठ दिसंबर 2024 की है। रामशंकर उस दिन घर से अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन रामशंकर के पिता की शिकायत पर खानपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।पांच दिन बाद 13 दिसंबर 2024 को पुलिस ने जांच के दौरान उन्हीं के गांव के एक संदिग्ध रोबिन व एक नाबालिग को पकड़ा था। उनसे पूछताछ हुई तो बताया गया कि उन्होंने लूट करने के बाद रामशंकर की हत्या कर दी है। इसके बाद उनके शव को कार में डालकर बाणगंगा के किनारे रेत में दबा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button