Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

 पहाड़ों पर शुरू हुई रिमझिम बारिश…बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें मार्च में मौसम का मिजाज

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी।

पहाड़ों में रिमझिम बारिश जारी है। इस साल फरवरी से ही मौसम अपने खूब तेवर दिखा रहा है। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट-लौट कर आ रही है। ऐसे में मार्च की शुरूआत भी खराब मौसम के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

चटक धूप से बढ़ा दून का तापमान

भले ही आज से मौसम बदलने के आसार हैं। लेकिन दून में खिली चटक धूप ने जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ा दिया। जबकि मुक्तेश्वर का तीन, पंतनगर और नई टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा हुआ रहा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से ठंड बरकरार रही।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button