Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

वीकेंड शुरू होते ही हाल बेहाल… एक्सप्रेसवे पर लगा जाम, आशारोड़ी से डाट काली तक घंटों फंसे रहे वाहन

वीकेंड पर जाम से दून का हाल बेहाल रहा। आलम रहा कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आशारोड़ी से मां डाट काली मंदिर तक घंटों जाम लगा रहा। दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर सहित अन्य इलाकों से दून आए पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।शुक्रवार को आशारोड़ी से ही कई किमी तक एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर जाम ने लोगों को खूब परेशान किया। तीन दिन के अवकाश के पहले दिन दिल्ली से पर्यटक ढाई घंटे में दून तो पहुंचे लेकिन दून में दाखिल नहीं हो पाए।भीषण जाम के कारण दून में घुसने और अन्य गंतव्य के लिए जाने में घंटों लग गए। शुक्रवार दोपहर से यहां जाम लगना शुरू हुआ दो करीब चार बजे तक जारी रहा। इस बीच वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं।

जाम के कारण आशारोड़ी से देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड तक वाहनों की कतार लग गई। दिल्ली, मेरठ सहारनपुर सहित अन्य शहरों से दून आ रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button